Type Here to Get Search Results !

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के टॉप-30 वादे.

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के टॉप-30 वादे.

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा नें अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है, इस संकल्प पत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले पाँच साल का विजन भी निकलकर सामने आ गया है। इस संकल्पपत्र के में पीएम सूर्यघर योजना, नारी शक्ति, सीनियर सिटीजन, बार्डर एवं विदेश नीति जैसे प्रमुख मुद्दों को प्राथमिकता दी गई है।

इसके अलावा अगले पाँच सालों तक मुफ़्त राशन दिया जाता रहेगा और आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों का मुफ़्त में इलाज जारी रहेगा। आईए इस लेख के माध्यम से हम बीजेपी के संकल्प पत्र (मोदी की गारंटी) के 30 प्रमुख वादों के बारे में जानते हैं।

मोदी की गारंटी के 30 प्रमुख वादे :

1. गरीब परिवार के लिए :

अगले 05 वर्षों तक गरीब परिवारों को  मुफ़्त में राशन देना जारी रहेगा।

2. आयुष्मान योजना जारी रहेगी:

आयुष्मान योजना जिसके द्वारा 05 लाख तक की दावा और उपचार मुफ़्त राहता है, वह जारी रहेगी, एवं आयुष्मान भारत जैसी अन्य पहलों को मजबूत किया जायेगा।

3. जीरो बिजली बिल:

पीएम सूर्य घर योजना के माध्यम से हर महीने मुफ़्त में बिजली उपलब्ध कराया जायेगा।

4. तीन करोड़ लखपती दीदी:

वर्तमान में एक करोड़ लखपती दीदी हैं, जिन्हें बढ़ाकर 03 करोड़ किया जायेगा।

5. सेवा क्षेत्र में महिला एसएचजी को एकीकृत करना और महिला एसएचजी उद्यमों के लिए बाजार पहुँच बढ़ाया जायेगा।

6. कार्यालय में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जायेगा।

7. महिलाओं के स्वास्थ्य कल्याण को सुनिश्चित करना:

महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े जैसे एनीमिया,स्तन कैंसर,सर्वाइकल कैंसर, ऑस्टीयोपोरोसिस की रोकथाम और कमी पर केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं में और विस्तार किया जायेगा और कैंसर को खत्म करने के लिए एक पहल की शुरुआत की जाएगी।

8. नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू किया जायेगा।

9. पारदर्शी सरकारी भर्ती कराई जाएगी एवं पेपर लीक मामले के लिए कानून लागू किया जायेगा।

10. वरिष्ठ नागरिकों के बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार के लिए आयुष्मान भारत का विस्तार किया जायेगा।

11. सरकारी सेवाओं को घर-घर (दरवाजे) तक पहुंचाया जायेगा।

12. पीएम किसान को और मजबूत किया जायेगा।

13. पीएम फसल बीमा योजना को और मजबूत किया जायेगा।

14. MSP में समय-समय पर बढ़ोत्तरी जारी रहेगी।

15. कृषि इंफ्रास्टक्चर मिशन को शुरू किया जायेगा।

16. सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा।

17. कृषि उपग्रह लाँच किया जायेगा.

18. राष्ट्रीय फ्लोर वेतन की आवधिक समीक्षा की जाएगी।

19. सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में ड्राइवर समूहों ( चाहे वह जो भी वाहन चलाते हों) को सामिल किया जायेगा।
Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के टॉप-30 वादे.

20. ONDC के साथ छोटे व्यापारियों और MSMI को सशक्त बनाया जायेगा।

21. जनजातीय समाज के स्वास्थ्य देखभाल के लिए मिशन मोड में व्यापक सेवाये प्रदान करने का कार्य किया जायेगा।

22. बार्डर पर मजबूत बुनियादी ढांचा एवं सड़क,रेल नेटवर्क टावर और बिजली जैसी बुनियादी ढांचों का निर्माण और सुधार किया जायेगा।

23. CAA को जल्द से जल्द लागू किया जायेगा।

24. भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया जायेगा।

25. रोजगार अवसरों में विस्तार किया जायेगा।

इसे भी पढें:

Loksabha Election-2024: वोटिंग के पहले ही विपक्ष का ECI और EVM को लेकर रोना शुरू.


26. वैश्विक विनिर्माण केंद्र और 2030 तक भारत को वैश्विक एलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण केंद्र बनाया जायेगा।

27. समान नागरिक संहिता लाना।

28. एक राष्ट्र एक चुनाव करवाना।

29. उच्च शिक्षा के लिए नए संस्थान की स्थापना की जाएगी।

30. पूर्वोत्तर में शांति बनाए रखना।

SL.Tiwari

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Featured post

Chandu Champion Bio: चंदू चैंपियन, जिसे 9 गोलियां लगी,याददास्त चली गई लेकिन भारत को दिलाया पहला गोल्ड.

साल 1965 के सितंबर महीने की बात है जब पाकिस्तान नें भारत के सियालकोट में हवाई हमला कर दिया था जिसमें देश के कई वीर सैनिक शहीद हो गए थे लेकि...